लाइव न्यूज़ :

विकासात्मक कार्यों के लिए खनन, कानूनी मसौदे के तहत ही करने की जरूरत: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:58 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शिवमोगा में जिलेटिन के कारण पत्थर खदान में हुए विस्फोट के बाद रविवार को कहा कि ढांचागत परियोजनाओं के लिए बजरी की आवश्यकता है लेकिन खनन का काम कानून के मसौदे के तहत ही किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने शिवमोगा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा,‘‘ जब इतने सारे राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क निर्माण और लोक निर्माण कार्य चल रहे हैं, तो बजरी की जरूरत पड़ेगी । कानून के खाके के अंदर बजरी खनन में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमारा मकसद अवैध खनन रोकना है। ’’

उन्होंने आज अपने गृहनगर में विस्फोट स्थल का दौरा किया जहां शिवमोगा के बाहरी इलाके हुनासोडी में बृहस्पतिवार रात को जिलेटिन भरे एक ट्रक में पत्थर क्रशर प्रतिष्ठान में विस्फोट हो गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्फोट में छह लोग मारे गए और उनके परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई थी।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है, और उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को तत्काल प्रभाव से निर्देश दिए हैं।

येदियुरप्पा ने कहा कि खनन की अनुमति आवेदन दाखिल करने पर ही दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?