लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अगले दो दिन में बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

By भाषा | Updated: January 21, 2021 10:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण इसमें अगले दो दिन में हल्की बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा। इसलिए दिल्ली के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान है।’’

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। बर्फ से ढके पहाड़ों से सर्द, शुष्क हवाओं के आने से सोमवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

अधिकारी ने बताया कि तेज हवा चलने से शहर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार का अनुमान है।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया था। बुधवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 283 , मंगलवार का 404, सोमवार का 372 और रविवार का 347 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इस महीने दिल्ली की वायु गुणवत्ता छह बार ‘गंभीर’ श्रेणी में रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम