लाइव न्यूज़ :

Milkipur By Election result: मिल्कीपुर में सीएम योगी देंगे अखिलेश यादव को झटका?, 34581 वोट से आगे भाजपा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 11:55 IST

Milkipur By Election result LIVE: मिल्कीपुर में भाजपा के चंद्रभानु पासवान 34581 वोट से आगे है। सपा प्रत्याशी और सांसद पुत्र अजीत प्रसाद पीछे चल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देMilkipur By Election result LIVE: मतगणना के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है।Milkipur By Election result LIVE:समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।Milkipur By Election result LIVE: मताधिकार का प्रयोग किया जो 2022 के विधानसभा चुनावों में दर्ज मतदान से अधिक है।

Milkipur By Election result LIVE: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शनिवार सुबह शुरू हो गई। मिल्कीपुर में भाजपा के चंद्रभानु पासवान 34581 वोट से आगे है। सपा प्रत्याशी और सांसद पुत्र अजीत प्रसाद पीछे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार तीसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के पासवान को 64064 मत मिले, जबकि सपा के प्रसाद को 30350 मत मिले हैं। मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है, इसीलिए उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।

सपा जहां सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद लोकसभा सीट पर अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है। वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी।

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 3.71 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जो 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज मतदान से अधिक है। मिल्कीपुर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है।

टॅग्स :उपचुनावसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए