लाइव न्यूज़ :

भूख और प्यास से परेशान श्रमिक ट्रेन से यात्रा कर रहे पैसेंजर्स का फूटा गुस्सा, उन्नाव रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा और तोड़फोड़

By भाषा | Updated: May 23, 2020 14:14 IST

यात्रियों का आरोप था कि शौचालय में भी पानी न होने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों ने ट्रेन में पानी और खाने की समुचित व्यवस्था न मिलने पर हंगामा और हल्का पथराव किया।यात्रियों का आरोप था कि वे चार दिन से यात्रा पर हैं लेकिन ट्रेन में न तो पानी मिला और न ही खाने की व्यवस्था है।

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक श्रमिक विशेष ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन में पानी और खाने की समुचित व्यवस्था न मिलने पर हंगामा और हल्का पथराव किया। यात्रियों की नाराजगी देख जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना करवाया।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु से दरभंगा जाने वाली ट्रेन जैसे ही उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रोकी गई तो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने उतरकर पटरियों पर पड़े पत्थर उठाकर स्टेशन परिसर की ओर फेंके और परिसर में पड़ी कुर्सियों को पलटने लगे। यात्रियों का आरोप था कि वे चार दिन से यात्रा पर हैं लेकिन ट्रेन में न तो पानी मिला और न ही खाने की व्यवस्था है।

यात्रियों का आरोप था कि शौचालय में भी पानी न होने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद यात्रियों को पानी देकर शांत कराकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। यात्रियों के हंगामे से स्टेशन परिसर में रखी कुर्सियां और कांच के शीशे मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। सूचना के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन मास्टर से जानकारी लेने के बाद पानी और अन्य व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि श्रमिक ट्रेन बेंगलुरु से बिहार के दरभंगा के लिये जा रही थी। उन्नाव में उसे रुकना नहीं था लेकिन रास्ता साफ न होने के कारण ट्रेन को यहां रोका गया। उन्होंने बताया नाराज यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया है। साथ ही स्टेशन मास्टर को मानक के अनुरूप सभी प्लेटफार्म पर पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए है।

इस घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शहर में स्थिति रोडवेज बस अड्डे पहुंचे और वहां भी अधिकारियों को पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आरपीएफ के इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि हंगामा और हल्का पथराव हुआ है। घटना रेलवे स्टेशन पर हुई है अगर स्टेशन मास्टर प्राथमिकी दर्ज कराना चाहेंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

टॅग्स :श्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए