लाइव न्यूज़ :

मिग-21दुर्घटना: स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार के रूप में हुई मृत पायलट की पहचान, रक्षा मंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: July 18, 2018 18:30 IST

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पायलट की मौत पर ‘गहरा शोक’ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘बहादुर पायलट स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार को हमने एक हादसे में खो दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।’’ 

Open in App

शिमला/ नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में आज एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भारतीय वायुसेना के एक पायलट की जान चली गयी। वायुसेना ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

भारतीय वायुसेना के एक प्रवक्ता ने नयी दिल्ली में जानकारी दी कि विमान नियमित उड़ान पर था और वह दोपहर एक बज कर 20 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रूस में बने मिग 21 को उड़ा रहे स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार की जान चली गयी। उन्होंने बताया कि जांच के आदेश दे दिये गए है। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पायलट की मौत पर ‘गहरा शोक’ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘बहादुर पायलट स्क्वाड्रन लीडर मीत कुमार को हमने एक हादसे में खो दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।’’ 

मिग-21 विमानों को चार दशक पहले भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था और उनमें से कई दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। 

वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास इस श्रेणी के केवल 18 विमान बचे हैं, जिन्हें अगले डेढ़ से दो साल में सेवाओं से हटाये जाने की योजना है।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि यह लड़ाकू विमान ज्वाली थाना क्षेत्र के मेहरा पल्ली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

भारतीय वायुसेना, विमान दुर्घटना के बढ़ते मामलों की समस्या से जूझ रही है।

विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में बताया कि 2015-16 में भारतीय वायुसेना के विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के 25 मामले देखने को मिले।

उनके ओर से पेश किये गए आंकड़ों में कहा गया है कि इन दुर्घटनाओं में 39 लोगों की जान गयी और भारतीय वायुसेना ने सारे दुर्घटनाग्रस्त विमान गंवा दिए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशइंडियन एयर फोर्सपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप