लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग का हाई अलर्ट, समुद्री इलाकों में तूफान, दक्षिण भारत में आंधी-मानसून

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 29, 2018 05:00 IST

एक ओर जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी और नौतपों का प्रकोप झेल रहेहैं वहीं सोमवार रात मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून केआगे बढ़ने की संभावना जताई है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई। एक ओर जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी और नौतपों का प्रकोप झेल रहे हैं वहीं सोमवार रात मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून केआगे बढ़ने की संभावना जताई है। भारत मेट्रोलोजिकल विभाग हैदराबादबाद की माने तो दक्षिणपूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर के हिस्सों, केरल के हिस्सों, दक्षिण और आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी में मानसून के आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त स्थितियां बन रही है।वहीं गुजरात में भी मौसम ने यू टर्न लिया है। मौसम विभाग ने पहले भीषण गर्मी के कहर की चेतावनी जारी कर लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा था लेकिन अब उन्होंने हवा की गति और दिशा में हुए बदलाव के चलते एक नया हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है।जबकि समुद्र से सटे इलाकों में इसका भीषण असर होगा। समुद्री लहरे तीन मीटर ऊंची जा सकती है। मछुआरों को को समुद्र में जाने से मना किया गया है। मौसम विभाग की माने तो 30 मई, 31 मई, और 1 जून को राज्य में बारिश के आसार है।वहीं बिहार के कुछ इलाकों में अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते एक ओर जहां लोगों को तपती धूप और गर्मी से निजात मिली है वहीं सोमवार रात आई तेज आंधी और तूफान के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। तेज बारिश और तूफान के चलते गया, कटिहार और औरंगाबाद में 4-4, नवादा में दो, मुंगेर में दो और रोहतास में एक की व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। मौसम विभाग ने इससे पहले राज्य में तेज आंधी बारिश का हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा था।

 

 

टॅग्स :मौसमगुजरातमानसूनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप