माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

By भाषा | Published: November 28, 2020 01:06 PM2020-11-28T13:06:17+5:302020-11-28T13:06:17+5:30

Mercury rolled to 1.0 ° C in Mount Abu | माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

माउंट आबू में पारा 1.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

जयपुर, 28 नवंबर बदले मौसम के बीच राजस्थान में सर्दी एक बार फिर जोर पकड़ रही है, जहां माउंट आबू में रात का तापमान फिर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती शुक्रवार रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

व,हीं राज्य के अन्य भागों में चुरू में रात का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, बीकानेर में 8.5 डिग्री, डबोक में 8.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.0 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक गंगानगर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा।

विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में राज्य में कही-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है, जबकि 29-30 नवंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर बहने की भी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mercury rolled to 1.0 ° C in Mount Abu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे