लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा में चौथे दिन प्रश्नकाल में सभी दलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:16 IST

Open in App

ओडिशा विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन शनिवार को प्रश्नकाल के दौरान सभी दलों के विधायकों ने सक्रियता से हिस्सा लिया। सत्र के पहले तीन दिन विपक्ष द्वारा किये गए हंगामे की भेंट चढ़ गए थे। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कटक जिले में हुए दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में कथित तौर पर कानून मंत्री प्रताप जेना की संलिप्तता को लेकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके अलावा राज्य में बेहद कम बारिश होने के कारण सूखा घोषित करने की मांग भी विधानसभा में उठायी गई थी। विधानसभा अध्यक्ष एस. एन. पात्र ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक आहूत की थी जिसके बाद शनिवार को सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। सर्वदलीय बैठक में शामिल होने वाले एक सदस्य ने बताया कि विपक्षी सदस्यों के मुद्दों को उचित समय पर उठाया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान सदन को बताया गया कि राज्य सरकार, पांच जिलों में 24 नए औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास के निर्माण की योजना बना रही है। एक प्रश्न के जवाब में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमानंद नायक ने कहा कि राज्य में 49 सरकारी और 448 निजी आईटीआई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान युवाओं के कौशल विकास पर केंद्रित है इसलिए उन्हें रोजगार देने के वास्ते नए आईटीआई की स्थापना की योजना बनाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारतकांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना क्यों नहीं? 'यू-टर्न' तंज पर बीजेपी का पलटवार

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस