लाइव न्यूज़ :

मेघायल: खदान में फंसे 15 मजदूरों को बचाने के लिए फिर जाएगी NDRF के गोताखोरों की टीम, बचने के आसार कम

By भाषा | Updated: December 30, 2018 00:42 IST

Open in App

नौसेना एवं एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम मेघालय में कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों को निकालने के लिए शनिवार को खदान के भीतर उतरी, जहां उन्होंने वहां एकत्र हुए पानी के स्तर का पता लगाया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सहयाक कमांडेंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी जायंतिया पर्वतीय जिले की इस तंग खदान में पानी का स्तर 77 से 80 फुट तक ऊंचा होने का अनुमान है.

सिंह ने कहा, ''नौसेना के गोताखोर और मैं खदान के भीतर गए और प्रांरभिक तैयारी की गई. मुझे उम्मीद है कि सभी बचाव एजेंसियां कल सवेरा होने के साथ ही अभियान शुरू कर देंगी'' जिला प्रशासन ने बताया कि मानव श्रम और मशीनों से जुड़े तकनीकी कारणों के चलते अभियान को बढ़ाया नहीं जा सका. गोताखोरी के विशेष उपकरणों से लैस नौसेना की 15 सदस्यों की टीम शनिवार को सुदूर गांव लुमथारी में आपदा स्थल पर पहुंचे.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा अग्निशमन एवं आपात सेवाएं खदान से पानी निकालने के लिए रविवार को अपने 10 बेहद शक्तिशाली पंप देगी. उन्होंने बताया कि धनबाद के इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स से विशेषज्ञों की एक टीम भी शनिवार को यहां पहुंची. उनके साथ एक खदान दुर्घटना में कई लोगों की जान बचाने वाले पंजाब से विशेषज्ञ जसवंत सिंह गिल भी यहां पहुंचे हैं, जो अभियान में मदद करेंगे. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 370 फुट गहरे खदान से पानी बाहर निकालने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि पंप का संचालन देख रहे तकनीकी विशेषज्ञ इसकी तैयारी में जुटे हैं. एनडीआरएफ के कर्मी हादसे के एक दिन बाद 14 दिसंबर से खदान में बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं.

पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित इस खदान में 13 दिसंबर को पानी भर गया था जब पास की लितेन नदी का पानी इसमें घुस गया था, जिससे 15 खनिक अंदर ही फंसे रह गए. इस हादसे में जीवित बचे एक व्यक्ति ने शनिवार को कहा कि फंसे हुए मजदूरों के जिंदा बाहर निकलने की कोई संभावना नहीं है. फंसे हुए सात मजदूरों का परिवार पहले ही उनके जिंदा बाहर निकलने की उम्मीद छोड़ चुका है और अंतिम संस्कार के लिए सरकार से उनके शव को बाहर निकालने का आग्रह किया है.

टॅग्स :मेघालयनेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया