लाइव न्यूज़ :

मेघालय उपचुनाव में BJP गठबंधन ने मारी बाजी, सीएम कोनराड संगमा ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी करारी मात

By भाषा | Updated: August 27, 2018 21:00 IST

मुख्यमंत्री को दक्षिण तुरा सीट पर 13,656 वोट मिले जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के चार्लोट डब्ल्यू मोमीन को उनके आधे भी नहीं मिले।

Open in App

शिलांग, 27 अगस्त:मेघालय में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेतृत्व वाला मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) की 60 सदस्यीय सदन में स्थिति आज मजबूत हो गयी। एमडीए के सहयोगी दलों नेशनल पीपुल्स पार्टी और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार उपचुनाव में विजयी रहे। इसके साथ ही सदन में एमडीए के सदस्यों की संख्या 37 से बढ़कर 39 हो गयी।

मुख्य चुनाव अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने बताया कि मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कोनराड के. संगमा ने 8,421 मतों के अंतर से दक्षिण तुरा सीट पर जीत दर्ज की जबकि यूडीपी के पी. मारवीन ने 3,000 से अधिक मतों से रानीकोर सीट पर जीत हासिल की।

अब विधानसभा में एनपीपी और कांग्रेस दोनों के पास 20-20 सीटें हैं। यूडीपी की संख्या आठ पर पहुंच गई है। संगमा ने पश्चिमी मेघालय में तुरा से पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘परिणाम हमारे उम्मीदों के मुताबिक हैं। मैं दक्षिण तुरा के मतदाताओं का आभारी हूं जिन्होंने मेरे नेतृत्व पर अपना भरोसा कायम रखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव जीतना इस बात का संकेत है कि लोगों का इस सरकार में भरोसा है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे कि हम राज्य को आगे ले जाएं।’’ उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस से एक साथ मिलकर काम करने और लोगों द्वारा दी गई भूमिका को निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री को दक्षिण तुरा सीट पर 13,656 वोट मिले जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के चार्लोट डब्ल्यू मोमीन को 5,235 वोट मिले। रानीकोर निर्वाचन क्षेत्र में यूडीपी के पी. मारवीन ने एनपीपी उम्मीदवार मार्टिन एम दांग्गो को 2,896 वोटों से हराया। मारवीन को 13,183 वोट मिले जबकि दांग्गो को 10,287 वोट मिले हैं।

रानीकोर सीट पर पीडीएफ अध्यक्ष पी एन सियम को 1,978 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार जे संगमा को 938 वोट मिले। रानीकोर से पांच बार के विधायक रहे मार्टिन एम दांग्गो और दक्षिण तुरा से अगथ के संगमा के इस्तीफे के बाद इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। दांग्गो कांग्रेस छोड़कर एनपीपी में शामिल हो गए।

विधानसभा में भाजपा के पास दो और एनसीपी के पास एक सीट है तथा वे एनपीपी के नेतृत्व वाली एमडीए सरकार का समर्थन कर रहे हैं। एनपीपी के पास 20 सीटें हैं। क्षेत्रीय दल भी सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

टॅग्स :मेघालयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

ज़रा हटके"अपने ही देश में पराया फील कराया", दिल्ली में मेघालय की लड़की पर नस्लवादी टिप्पणी; वीडियो देख किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है