लाइव न्यूज़ :

मेघालय: बम धमाके में एनसीपी के विधान सभा चुनाव उम्मीदवार समेत चार की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 11:07 IST

मेघालय की 60 विधान सभा सीटों के लिए 27 फ़रवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम तीन मार्च को आएगा।

Open in App

मेघालय में रविवार (18 फ़रवरी) की रात को एक आईईडी बम धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। मारे गये लोगों में मेघालय विधान सभा चुनाव के एक प्रत्याशी की भी मृत्यु हो गई। नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जोनाथन एन संगमा और उनके दो सुरक्षा अधिकारी और दो पार्टी कार्यकर्ता ईस्ट गारो हिल्स से वापस आ रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी आईईडी धमाके की चपेट में आ गई।

जिलाधिकारी रामकुमार एस ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल से चार लोगों के शव मिले हैं। मेघालय में विधान सभा की कुल 60 सीटे हैं जिनके लिए 27 फ़रवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम तीन मार्च को आएंगे। 

राज्य के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने जोनाथन एन संगमा एवं अन्य की मौत पर ट्वीट करके शोक जताया। मुकुल संगमा ने ट्वीट किया, "जोनाथन संगमा की असमय मृत्यु की खबर सुनकर बुरी तरह आहत हूँ। मेरी भावनाएँ उनके परिजनों और प्रियजनों के साथ हैं। मासूमों का खून बहाने से मेघालय की शांति नहीं भंग होगी। " साल 2013 के विधान सभा चुनाव के दौरान भी जोनाथन संगमा को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी। 

मेघालय कांग्रेस के नेता और सांसद विंसेंट पाला ने जोनाथन संगमा की मृत्यु पर शोक जताया। पाला ने जोनाथन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "हम हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम जोनाथन और उनके परिवार के साथ हैं। मेघालय जैसे राज्य में ऐसी घटनाएँ नहीं होनी चाहिए।"

नागालैंड की 60 विधान सभा सीटों के लिए 27 फ़रवरी को मतदान होगा। रविवार (18 फ़रवरी) को त्रिपुरा की 60 विधान सभा सीटों के लिए मतदान हुआ। त्रिपुरा में करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड तीनों राज्यों की विधान सभा चुनाव की मतगणना तीन मार्च को होगी और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेसमुकुल संगमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप