लाइव न्यूज़ :

CBI Vs CBI: सीवीसी को मिली रिपोर्ट, किस आधार पर हटाया गए थे आलोक वर्मा, बैठक आज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 09:06 IST

इसके बाद बैठक में मौजूद तीनों सदस्यों को सीवीसी की वह रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई, जिसके आधार पर सरकार ने रातों-रात आलोक वर्मा को सीबीआई मुख्यालय से बेदखल कर दिया था.

Open in App

सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बुलाई गई चयन समिति की बैठक में वर्मा पर मामला चलाए जाने को लेकर आज कोई फैसला नहीं हो सका.

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आज फिर होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सीजेआई रंजन गोगोई के प्रतिनिधि जस्टिस सीकरी ने हिस्सा लिया.

सूत्रों ने दावा किया कि बैठक शुरू होते ही खड़गे ने प्रश्न उठाया कि बिना यह समझे हुए कि सुको में केंद्रीय सर्तकता आयोग ने जो गोपनीय रिपोर्ट सौंपी है जब तक उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल जाती यह कैसे तय किया जा सकता है कि आलोक वर्मा पर कोई मामला चलाया जाए अथवा नहीं.

इसके बाद बैठक में मौजूद तीनों सदस्यों को सीवीसी की वह रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई, जिसके आधार पर सरकार ने रातों-रात आलोक वर्मा को सीबीआई मुख्यालय से बेदखल कर दिया था. खड़गे ने यह सवाल भी उठाया कि अभी यह तय करना बाकी है कि वर्मा की अवकाश ग्रहण करने की तिथि से पहले सेवा अवधि का अधिकांश समय अदालती मामलों में सरकार के गलत आदेश से जाया हुआ है, अत: वर्मा के कार्यकाल को उतनी अवधि के लिए बढ़ाया जाए अथवा नहीं.

इन मुद्दों पर तभी फैसला हो सकता है जब सीवीसी की रिपोर्ट का गंभीरता से अध्ययन कर लिया जाए. खड़गे की इन दलीलों के बाद जस्टिस सीकरी भी इस बात से सहमत थे कि कोई भी फैसला करने से पहले उसके सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा कर ली जाए. नतीजतन अब आज पुन: चयन समिति की बैठक होगी. माना जा रहा है कि कल की बैठक में आलोक वर्मा को लेकर कोई अंतिम निर्णय हो सकता है.

टॅग्स :सीबीआईआलोक वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप