लाइव न्यूज़ :

आखिरकार 130 दिन बाद ठीक होकर अस्पताल से घर लौटा शख्स, 16 तक पहुंच गया था ऑक्सीजन लेवल

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2021 13:10 IST

मेरठ के विश्वास सैनी आखिरकार 130 दिन बाद अस्पताल में बिताने के बाद कोरोना से ठीक होकर घर लौट गए हैं। एक समय उनका ऑक्सीजन लेवल 16 पहुंच गया था।

Open in App

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में खतरनाक कोरोना महामारी से जंग के बाद एक शख्स 130 दिन बाद सही-सलामत अस्पताल से अपने घर लौटा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार न्यूटीमा अस्पताल के डॉक्टर अवनीत राणा ने ये जानकारी दी।

डॉ. राणा के अनुसार मरीज विश्वास सैनी 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। डॉ. राणा ने बताया, 'विश्वास सैनी को शुरू में घर में ही रखा गया था। हालांकि बाद में उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका ऑक्सीजन लेवल 16 पहुंच गया था और ऐसे में हमने उन्हें एक महीने तक वेंटिलेटर पर रखा।'

डॉक्यर के अनुसार एक समय स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी लेकिन मरीज की इच्छाशक्ति ने महमारी से जंग में अहम भूमिका निभाई और वह 130 दिन बाद अपने घऱ लौटने में कामयाब रहा।

'लोगों को मरते देख मैं भी डर गया था'

अस्पताल में 130 दिन गुजारने के बाद घर लौटे विश्वास सैनी ने बताया, 'इतने लंबे समय बाद परिवार के पास वापस लौटना एक सुखद अहसास है।' विश्वास सैनी ने साथ ही कहा कि अस्पताल में उनके चारों ओर हो रही मरीजों की मौत को देखकर वे भी बहुत चिंतित थे और डर गए थे।

उन्होंने कहा, 'जब मैंने अस्पताल में लोगों को मरते देखा, तो मैं चिंतित हो गया था। लेकिन मेरे डॉक्टर ने मुझे प्रेरित किया और मुझे अपने ठीक होने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।' 

डॉक्टर के मुताबिक विश्वास की हालत अभी स्थिर है और उन्हें फिलहाल करीब तीन से चार घंटे तक ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं है। हालांकि, कभी-कभी ऑक्सीजन सिलेंडर के बगैर चार घंटे बिताने के बाद मरीज को इसकी जरूरत पड़ सकती है और उनकी दवा भी अभी चल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप