लाइव न्यूज़ :

मीनाक्षी अम्मन मंदिर में तीन मार्च से मोबाइल पर रोक, हाई कोर्ट के फैसले पर होगा अमल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 28, 2018 15:02 IST

मद्रास हाई कोर्ट ने मीनाक्षी अम्मन मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नौ फ़रवरी को मंदिर परिसर में मोबाइल फ़ोन ले जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

Open in App

प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में तीन मार्च से मोबाइल ले जाने पर रोक लग जाएगी। मंदिर प्रशासन की तरफ से जारी एक सूचना के अनुसार मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई पीठ के ताजा आदेश के बाद मंदिर में मोबाइल फ़ोन ले जाने पर प्रतिबंध लगााया जा रहा है। मद्रास हाई कोर्ट ने यह फैसला मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनाया था।

जस्टिस एन किरुबाकरन और आर थरानी की पीठ ने नौ फ़रवरी को मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर किसी अन्य को मंदिर में मोबाइल फ़ोन लेकर जाने पर रोक लगा दी थी। मंदिर परिसर में  हाल ही में लगी आग में कई दुकानों जलकर खाक हो गई थीं। मद्रास हाई कोर्ट ने मंदिर परिसर की सुरक्षा केंद्रीय औग्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के हाथों सौंपने की भी आदेश दिया है।

मद्रास हाई कोर्ट ने ये फैसला एक जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई करते हुए सुनाया। हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को मंदिर की सुरक्षा से जुड़े नियम बनाने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को मंदिर की सुरक्षा इंतजाम पर जल्द से जल्द फैसला लेने के लिए कहा था।  

तमिलनाडु के मदुरई में स्थित मीनाक्षी मंदिर सदियों पुराना है। यह मंदिर देवी पार्वती को समर्पित है। मंदिर में पार्वती के पति शिव की भी मूर्ति है। दक्षिण भारतीय धार्मिक साहित्य में पार्वती को विष्णु की बहन माना जाता है। मंदिर में भगवान शिव के हाथों में अपनी बहन देवी पार्वती का हाथ देते भगवान विष्णु की भी मूर्ति है। यह मंदिर कई बार ध्वंस का शिकार हुआ लेकिन बाद में इसमें आस्था रखने वालों ने इसका पुनर्निमार्ण कराया। मंदिर में 14 गोपुरम (प्रवेश द्वार स्तम्भ) हैं। इनकी ऊंचाई 45-50 मीटर है जिनमें से दक्षिणी गोपुरमम है जो 170 फीट ऊँचा है।

टॅग्स :तमिलनाडुहिंदू धर्मभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब