OpGanga Helpline: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सरकार ने जारी किया नया ट्विटर हैंडल, जानें इस बारे में

By विनीत कुमार | Published: February 28, 2022 09:16 AM2022-02-28T09:16:27+5:302022-02-28T09:20:59+5:30

Russia Ukrian war: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार की ओर से नया ट्विटर हैंडल जारी किया गया है। भारत इस समय यूक्रेन के पड़ोसी देशों से रास्ते अपने नागरिकों को निकालने में जुटा है।

MEA Starts Twitter handle to help evacuation of Indians from Ukraine | OpGanga Helpline: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए सरकार ने जारी किया नया ट्विटर हैंडल, जानें इस बारे में

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए नया ट्विटर हैंडल जारी (फोटो- ट्विटर, एस जयशंकर)

Highlightsभारत सरकार के अनुसार अभी तक यूक्रेन से 2000 भारतीयों को निकाला जा चुका है।विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की मदद के लिए एक नया ट्विटर हैंडल 'ऑपगंगा हेल्पलाइन' (@opganga) जारी किया है।पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में भारत की ओर से स्थापित किए गए हैं कंट्रो रूम।

नई दिल्ली: यूक्रेन में जारी जंग के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का काम जारी है। तमाम प्रयासों के बीच वहां फंसे भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने एक नया ट्विटर हैंडल 'ऑपगंगा हेल्पलाइन' (@opganga) भी जारी कर दिया है। दरअसल भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है। ऐसे में नए ट्विटर हैंडल की मदद से लोग मदद मांग सकते हैं।

भारत ने पहले ही पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में 24 घंटे के कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं ताकि इन देशों से लगने वाली यूक्रेन की सीमा से जरिये भारतीयों को निकाला जा सके।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर

पोलैंड में कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर +48225400000, +48795850877 और +48792712511 हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार जिन्हें मदद की जरूरत है वे controlroominwarsaw@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं।

इसी तरह रोमानिया में कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर +40732124309, +40771632567, +40745161631 और +40741528123 हैं। रोमानिया में नियंत्रण कक्ष से संपर्क controlroombucharest@gmail.com पर ईमेल करके भी किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय फोन नंबर +36 308517373, +36 13257742 और +36 13257743 पर कॉल कर हंगरी में नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसमें सहायता के लिए एक व्हाट्सएप नंबर: +36 308517373 भी दिया गया है।

वहीं, स्लोवाकिया में कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर +421 252631377, +421 252962916 और +421 951697560 हैं। यहां का ईमेल पता hoc.bratislava@mea.gov.in है।

यूक्रेन से 2,000 भारतीयों को निकाला गया

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को बताया कि भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और उनमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते चार्टर्ड विमानों से घर लाया जा चुका है। बताते चलें कि ऑपरेशन गंगा के तहत सोमवार तड़के रोमानिया के बुखारेस्ट से पांचवीं फ्लाइट 249 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची।

Web Title: MEA Starts Twitter handle to help evacuation of Indians from Ukraine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे