लाइव न्यूज़ :

आतंकियों और जैश-ए-मोहम्मद को बचा रहा है पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2019 13:13 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखेंगे, हमारी सेना सतर्क रहेगी। शनिवार को विदेश मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवीश कुमार ने कहा, पुलवामा हमले में पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका नकार रहा है जबकि इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देजैश ने हमले की बात कबूली है लेकिन पाक नकार रहा हैपुलवामा हमले में जैश की भूमिका नकार रहा है पाक

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखेंगे, हमारी सेना सतर्क रहेगी। शनिवार को विदेश मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवीश कुमार ने कहा,  पुलवामा हमले में पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका नकार रहा है जबकि इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

दो भारतीय विमान गिराने का दावा झूठा

उन्होंने कहा,  भारत का दूसरा विमान मार गिराने का पाक का दावा झूठा है। भारत ने सिर्फ एक विमान खोया है। भारत ने पाक के F16 विमान गिराने के सबूत दिए हैं। पाकिस्तान क्यों नहीं भारत के दूसरे विमान गिराने का सबूत दे रहा है जैसा वह दावा कर रहा है।

आतंकी पर कार्रवाई नहीं कर पाक 

रवीश कुमार ने कहा, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने अपने देश में आतंकी संगठन जैश के ठिकानों की बात को ही नकार दिया है। इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान आतंक के खिलाफ कैसा रुख रखता है। पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। पाकिस्तान भारत और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की चिंताओं को दूर करने के लिए कोई काम नहीं कर रहा है।

जैश के खिलाफ कार्रवाई सफलभारत ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर पर की गई उसकी कार्रवाई सफल रही और साथ ही देश ने यह भी दिखा दिया कि वह सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान मिग 21 बाइसन के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया तथा इसके चश्मदीद गवाह और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं। 

उन्होंने कहा,  ‘‘हमने एम्राम मिसाइल के टुकड़ों के रूप में सबूत भी साझा किए हैं, जो मौके से बरामद किए गए थे और जिसे (एम्राम मिसाइल) पाकिस्तानी वायुसेना का केवल एफ-16 विमान ही ले जाने में सक्षम है। ’’ कुमार ने कहा,  ‘‘हमारी गैर सैन्य (किसी सैनिक ठिकाने और नागरिक क्षेत्र को निशाना न बनाने) आतंकवाद-रोधी कार्रवाई वांछित उद्देश्य प्राप्त करने में सफल रही। इससे पता चलता है कि हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध हैं। ’’ कुमार ने कहा कि हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की पाकिस्तान की असफल कोशिश के दौरान हमने केवल एक विमान खोया। 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान के पास भारत का दूसरा विमान गिराने के सबूत हैं, जैसा कि वह दावा करता है तो उसने वे साझा क्यों नहीं किए।’’ कुमार ने कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के साथ खड़ा है। 

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अब भी पुलवामा हमले को जैश-ए-मोहम्मद द्वारा अंजाम दिए जाने की बात को नकार रहा है जबकि स्वयं इस आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। कुमार ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह बिना किसी बाधा के अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी जमीन से संचालित हो रहे आतंकी समूहों के खिलाफ ठोस, प्रामाणिक और लगातार कार्रवाई करनी चाहिए। 

वहीं, भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन अब भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत उसका प्रत्यर्पण कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो