लाइव न्यूज़ :

स्वयंभू बाबा नित्यानंद क्या भारत से बाहर भाग गया है? विदेश मंत्रालय को नहीं है जानकारी, पूछे गये सवाल पर दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2019 19:30 IST

इससे पहले बुधवार को गुजरात हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति की याचिका पर नित्यानंद और राज्य सरकार को नोटिस जारी किये। व्यक्ति ने अपनी याचिका में नित्यानंद द्वारा यहां चलाये जाने वाले एक आश्रम में ‘बंधक’ बनाकर रखी गई उनकी दो बेटियों को उन्हें सौंपने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी नित्यानंद के भारत से बाहर भागने की आशंका, विदेश मंत्रालय को जानकारी नहींविदेश मंत्रालय के अनुसार गुजरात पुलिस की ओर से अभी उससे कोई संपर्क नहीं किया गया है

विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के विदेश भागने की आशंका या फिर उसके प्रत्यर्पण के लिए गुजरात पुलिस की ओर से संपर्क को लेकर कहा है कि उसे इस बार में कोई औपचारिक सूचना नहीं है। विदेश मंत्रालय ने साथ ही ये भी कहा कि अगर प्रत्यर्पण की जरूरत है तो उसके लिए लोकेशन, शख्स के बारे में पूरी जानकारी आदि की जरूरत पड़ेगी लेकिन ये सब फिलहाल उसके पास नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विदेश मंत्रालय की ओर से ये बातें उस समय कही गई जब ये सवाल पूछा गया कि क्या नित्यानंद भारत से बाहर भाग गया है और क्या गुजरात पुलिस ने MEA से प्रत्यर्पण को लेकर कोई संपर्क साधा है? विदेश मंत्रालय ने इस वाल पर कहा, 'हमारे पास कोई औपचारिक जानकारी नहीं है और न ही गुजरात पुलिस या गृह मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी दी गई है। प्रत्यर्पण के लिए हमें लोकेशन और शख्स के बारें में पूरी जानकारी चाहिए। हमारे पास उसके बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं है।'

बता दें कि इससे पहले बुधवार को गुजरात हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति की याचिका पर नित्यानंद और राज्य सरकार को नोटिस जारी किये। व्यक्ति ने अपनी याचिका में नित्यानंद द्वारा यहां चलाये जाने वाले एक आश्रम में ‘बंधक’ बनाकर रखी गई उनकी दो बेटियों को उन्हें सौंपने का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता जनार्दन शर्मा ने आरोप लगाया कि आश्रम योगिनी सर्वज्ञपीठम के अधिकारी उन्हें और उनकी पत्नी को वहां रह रही उनकी दो बेटियों से नहीं मिलने दे रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हाल में उनकी दो अन्य बेटियों(दोनों नाबालिग) को बचाया था। वे भी इसी आश्रम में रह रही थीं। 

याचिकाकर्ता के अनुसार पुलिस की मदद से अभिभावक आश्रम पहुंचे और अपनी दो नाबालिग बेटियों को लाने में सफल रहे लेकिन उनकी बालिग बेटियों ने उनके साथ आने से मना कर दिया। अभिभावक ने इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

एक संबंधित घटनाक्रम में शहर पुलिस ने बुधवार को अहमदाबाद में अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाने के आरोप में स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नित्यानंद की दो महिला अनुयायियों को गिरफ्तार भी किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं