लाइव न्यूज़ :

MCD Results: तीन पूर्व बीजेपी महिला महापौर की जीत, भाजपा ने 104 सीट पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2022 18:45 IST

MCD Results: राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार अपराह्न लगभग तीन बजे तक आम आदमी पार्टी (आप) ने 134 वार्ड में जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा (126) पार कर चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार को हुई।तीन सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं।भाजपा को 104 सीट पर जीत मिली है।

MCD Results: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ने वालीं दिल्ली की तीन पूर्व महिला महापौर को बुधवार को जीत मिली है जबकि उत्तरी दिल्ली के एक पूर्व महापौर को शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार को हुई।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार अपराह्न लगभग तीन बजे तक आम आदमी पार्टी (आप) ने 130 से ज्यादा वार्ड में जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा (126) पार कर चुकी थी। जबकि भाजपा को 104 सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस को नौ सीट पर जीत मिली जबकि तीन सीट निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं।

‘एक्जिट पोल’ में भाजपा को करारी हार मिलती दिख रही थी, लेकिन पार्टी ने जोरदार टक्कर दी। शुरुआती रुझान में भाजपा ‘आप’ से काफी आगे थी, लेकिन बाद में रुख अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ के पक्ष में हो गया। पूर्व महिला महापौर नीमा भगत, सत्या शर्मा और कमलजीत सहरावत को जीत मिली है।

भगत और शर्मा पूर्वी दिल्ली की महापौर रह चुकी हैं जबकि सहरावत दक्षिण दिल्ली की महापौर थीं। दिल्ली के तीन नगर निगम- पूर्वी, दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम- को मई 2022 में एकीकृत कर दिया गया था और परिसीमन के बाद चुनाव हुए थे। गीता कॉलोनी वार्ड से जीत हासिल करने वालीं भगत ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं और हमारे इलाके में जश्न का माहौल है।

पार्टी कार्यकर्ता ढोल बजा रहे हैं, नाच रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। हमारी पार्टी ने निकाय चुनावों में अच्छी टक्कर दी है।” द्वारका-बी वार्ड से जीत दर्ज करने वाली सहरावत ने ट्विटर पर मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। शर्मा गौतम पुरी वार्ड से जीती हैं।

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह सिविल लाइंस वार्ड में ‘आप’ के उम्मीदवार विकास से 6,953 मतों के अंतर से हार गए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीलमपुर सीट से शकीला बेगम समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को भी जीत मिली है। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावBJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसAdesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल