लाइव न्यूज़ :

MCD Results: AAP ने 106 सीटें जीतीं और 26 पर आगे, बीजेपी ने 84 पर जीत हासिल की और 20 सीटों पर आगे, जानें कांग्रेस का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2022 12:52 IST

MCD Results: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की और 20 सीटों पर आगे चल रही है।कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की और 5 पर आगे हैं।

MCD Results: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की मतगणना जारी है। 15 साल बाद भाजपा के हाथ से कुर्सी खिसकती दिख रही है। AAP ने 106 सीट पर जीत दर्ज कर ली और 26 पर आगे हैं। बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की और 20 सीटों पर आगे चल रही है।

क्योंकि मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की और 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार 1 पर जीत दर्ज की और 3 पर आगे हैं। 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) 126 के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है।

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक, ‘आप’ 106 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 84 सीटों पर विजयी घोषित की जा चुकी है, जबकि 20 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। रुझानों के अनुसार, कांग्रेस एमसीडी चुनावों में काफी पीछे चल ही है। पार्टी को केवल 5 सीटों पर जीत प्राप्त हुई है और 5 सीटों पर वह आगे चल रही है।

एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 126 वार्ड में जीत जरूरी है। पूर्वोत्तर दिल्ली की सीलमपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम ने जीत दर्ज की है। दिल्ली में पिछले साल तीनों निगमों का एक बार फिर विलय होने के बाद यह पहला एमसीडी चुनाव था। 2017 के चुनावों में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत हासिल की थी, जबकि ‘आप’ के खाते में 48 सीटें गई थीं।

वहीं, कांग्रेस 30 वार्डों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “हम 180 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे। हमने अपने कार्यालय को सजा लिया है, हम जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।

भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं गिना पाई है।” वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चुनाव बाद के सर्वेक्षणों का अनुमान पूरी तरह से गलत था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “15 साल के शासन के बाद भी भाजपा अपने काम के बलबूते अपना वोट प्रतिशत बरकरार रखने में कामयाब रही है।

लोगों को समय से पहले जश्न मनाने से बचना चाहिए।” भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है। हमने नगर निगमों में दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन शायद कुछ लोग खुश नहीं हैं। हालांकि, भाजपा के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है।” दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। एमसीडी चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीकांग्रेसBJPचुनाव आयोगDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो