लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव 2022: भाजपा का दावा, मतदाता सूची से कई नाम हटाए गए, चुनाव आयोग से की शिकायत

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2022 13:57 IST

एमसीडी की सत्ता में काबिज भाजपा ने आरोप लगाया कि कई नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो उनकी पार्टी दोबारा चुनाव लड़ेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने आदर्श आचार संहिता और चुनाव दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाया बीजेपी ने कहा - सुभाष मोहल्ला वार्ड में, 450 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गएमनोज तिवारी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो उनकी पार्टी दोबारा चुनाव लड़ेगी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी चुनाव) में मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता और चुनाव दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। साथ ही एमसीडी की सत्ता में काबिज पार्टी ने आरोप लगाया कि कई नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो उनकी पार्टी दोबारा चुनाव लड़ेगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा मनोज तिवारी के हवाले से कहा गया है कि सुभाष मोहल्ला वार्ड में, 450 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं क्योंकि वे भाजपा का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, यह दिल्ली सरकार की एक बड़ी साजिश है। हम इसके खिलाफ शिकायत करेंगे और इस मतदान को रद्द करने की अपील करेंगे और फिर से चुनाव कराने की मांग करेंगे।

दिल्ली बीजेपी ने एक ट्वीट में कहा, आप के दुर्गेश पाठक और विजेंद्र गर्ग द्वारा बीती रात आदर्श आचार संहिता और चुनाव दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के वीडियो साक्ष्य के आधार पर बीजेपी ने चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली में उच्च-दांव वाले निकाय चुनाव में दोपहर 12 बजे तक कुल 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसे आम तौर पर आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच तीन-तरफा मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। चुनावी मैदान में 1,349 उम्मीदवार हैं और 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता एमसीडी के 250 वार्डों के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावBJPचुनाव आयोगआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष