लाइव न्यूज़ :

MCD poll: भाजपा AAP से डरती है, चुनाव नहीं कराना चाहते, सीएम केजरीवाल बोले-जनतंत्र के खिलाफ, हम कोर्ट भी जा सकते हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2022 18:39 IST

MCD poll: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिल पास होने के बाद कहा गया था कि परिसीमन आयोग बनाएंगे और फिर चुनाव होंगे। एकीकरण को हुए भी लगभग 1.5 महीना हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा AAP से डरती है। वो चुनाव नहीं कराना चाहते।जनतंत्र के खिलाफ है, संविधान के खिलाफ है।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव कराने की अनुमति नहीं दे रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला किया। सीएम ने कहा कि आज सदन में नगर निगम के चुनावों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बिल लाकर तीनों निगमों के एकीकरण के नाम पर चुनाव टाले हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि बिल पास होने के बाद कहा गया था कि परिसीमन आयोग बनाएंगे और फिर चुनाव होंगे। एकीकरण को हुए भी लगभग 1.5 महीना हो गया है। लेकिन अभी तक परिसीमन आयोग बनाया ही नहीं और न ही इनका बनाने का मन है।

इससे जाहिर होता है कि भाजपा AAP से डरती है। वो चुनाव नहीं कराना चाहते। ये जनतंत्र के खिलाफ है, संविधान के खिलाफ है। अगर जल्द से जल्द चुनाव नहीं कराए गए तो हम कोर्ट भी जा सकते हैं। भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बल प्रयोग और गुंडागर्दी करके शहर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव कराने की अनुमति नहीं दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) समय पर चुनाव कराने के लिए अदालत जाएगी। मानसून सत्र के दूसरे दिन दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने दावा किया कि ऐसी चर्चा है कि दिल्ली को पूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में बदला जा सकता है और फिर चुनाव नहीं होंगे। केजरीवाल ने चर्चा के दौरान कहा, ‘‘वे (केंद्र) एमसीडी चुनावों की अनुमति नहीं देने के लिए बल प्रयोग और गुंडागर्दी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एमसीडी चुनाव समय पर कराने के लिए हमें अदालत का दरवाजा खटखटाना होगा और हम ऐसा करेंगे।’’ अपने भाषण के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तीन एमसीडी के एकीकरण की कवायद के दौरान केंद्र ने आश्वासन दिया था कि एक परिसीमन आयोग का गठन किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव होंगे।’’

उन्होंने कहा कि एमसीडी का एकीकरण होने के बाद डेढ़ महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उन्होंने परिसीमन आयोग का गठन नहीं किया है। केजरीवाल ने कहा कि वे नहीं चाहते कि चुनाव हो, और यह लोकतंत्र के खिलाफ है। 

टॅग्स :Delhi Municipal CorporationArvind Kejriwalअमित शाहBJPAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत