लाइव न्यूज़ :

MCD Mayor Election: निर्विरोध चुने जाएंगे?, सरदार राजा इकबाल सिंह महापौर और जय भगवान यादव बनेंगे उप महापौर, जानें कब है चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 21, 2025 15:08 IST

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को सरदार राजा इकबाल सिंह को महापौर पद और जय भगवान यादव को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।

Open in App
ठळक मुद्देघोषणा भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की।दिल्ली में महापौर और उप महापौर पद के लिए नगर निगम चुनाव 25 अप्रैल को होंगे।हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सेहरावत और वरिष्ठ पार्षद मौजूद रहेंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भाजपा ने पहले ही बाजी मार ली है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह चुनाव में भाग नहीं लेंगे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली को मिलेगा मज़बूत नेतृत्व “दिल्ली का विकास” ही भाजपा की प्राथमिकता। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली ने मेयर चुनाव के लिए संगठनात्मक अनुभव और जमीनी जुड़ाव को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की है। महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह और उप-महापौर पद के लिए जय भगवान यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि 'विकसित दिल्ली' की दिशा में एक निर्णायक और दूरदर्शी कदम है। यह घोषणा भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की। दोनों प्रत्याशी ने सोमवार को दोपहर नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सेहरावत और वरिष्ठ पार्षद मौजूद रहेंगे। राजा इकबाल सिंह भाजपा के पिछले कार्यकाल में भी महापौर रह चुके हैं, जबकि जय भगवान यादव पार्टी के नगर निगम प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता हैं। दिल्ली में महापौर और उप महापौर पद के लिए नगर निगम चुनाव 25 अप्रैल को होंगे।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

कारोबारविपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं, कुछ भी बयान देते हैं, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी