लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर: मायावती के भाई ने समय पर नहीं भरा बिजली का बिल तो विभाग ने काटा कनेक्शन

By भाषा | Updated: February 12, 2020 22:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिजली विभाग ने बिल बकाया होने के कारण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। हालांकि, बिल का भुगतान कर दिए जाने पर कनेक्शन चालू कर दिया गया।

बिजली विभाग ने बिल बकाया होने के कारण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। हालांकि, बिल का भुगतान कर दिए जाने पर कनेक्शन चालू कर दिया गया।

यह मकान पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव बादलपुर में है। गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सीएल मौर्या ने बताया कि गांव बादलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई का मकान है।

आनंद कुमार पर बिजली विभाग का 67,049 रूपये का बिल बकाया था। उन्होंने बताया कि बिल के भुगतान के लिए उनको नोटिस जारी किया गया था। फिर भी समय पर उनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया।

बुधवार शाम चार बजे के करीब बिजली विभाग ने मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। बाद में, एक अधिकारी ने बताया कि बिजली के बिल का पूरा भुगतान कर दिए जाने पर मकान का बिजली कनेक्शन चालू कर दिया गया।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब