लाइव न्यूज़ :

एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर मायावती ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, बैठक में नहीं होंगी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2019 09:57 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगी। ममता ने केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को चिठ्ठी लिखकर इस बात की सूचना दी है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी और एन चंद्रबाबू नायडू सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे।कांग्रेस एक राष्ट्र, एक चुनाव का विरोध कर सकती है।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र की एक राष्ट्र, एक चुनाव पर आहूत सर्वदलीय बैठक पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया, किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव कभी कोई समस्या नहीं हो सकती है और न ही चुनाव को कभी धन के व्यय-अपव्यय से तौलना उचित है। देश में ’एक देश, एक चुनाव’ की बात वास्तव में गरीबी, महंगाई, बेरोजबारी, बढ़ती हिंसा जैसी ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है।

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा, बैलेट पेपर के बजाए ईवीएम के माध्यम से चुनाव की सरकारी जिद से देश के लोकतंत्र व संविधान को असली खतरे का सामना है। ईवीएम के प्रति जनता का विश्वास चिन्ताजनक स्तर तक घट गया है। ऐसे में इस घातक समस्या पर विचार करने हेतु अगर आज की बैठक बुलाई गई होती तो मैं अवश्य ही उसमें शामिल होती।  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर चर्चा के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'एक देश एक चुनाव' के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगी। ममता ने केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को चिठ्ठी लिखकर इस बात की सूचना दी है। इसके अलावा टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

टॅग्स :मायावतीनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं