लाइव न्यूज़ :

मायावती का बीजेपी पर तंज, 2019 में लोग ‘नो मोर मोदी सरकार’ कह रहे हैं

By भाषा | Updated: April 2, 2019 21:01 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, वर्तमान सरकार में देश में जातिवाद, साम्प्रदायिक द्वेष और कट्टरता में बहुत वृद्धि हुई है जिससे आम जनता त्रस्त है।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार के कार्यकाल में जातिवाद, सांप्रदायिक द्वेष और कट्टरता में वृद्धि हुई है जिससे आम जनता त्रस्त है और लोग ‘नो मोर मोदी सरकार’ कह रहे हैं।

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘वर्तमान सरकार में देश में जातिवाद, साम्प्रदायिक द्वेष और कट्टरता में बहुत वृद्धि हुई है जिससे आम जनता त्रस्त है। यह अतिदुखःद और निन्दनीय है। ऐसे में देश की नामचीन हस्तियों की, जनता से नफरत फैलाने वाले तत्वों को चुनाव में हराने की अपील बहुत ही सार्थक एवं महत्वपूर्ण है।' उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा 'भाजपा की कथनी और करनी में आम जनता की सोच, समझ और मांग से पूरी तरह भिन्नता होने का ही नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 वर्षों का लेखा-जोखा देने का वादा निभाने के बजाए केवल बंदूक-तोप, गोली-गोला, चीन-पाकिस्तान आदि की बातें करके अपनी जवाबदेही से भागने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए लोग ‘नो मोर मोदी सरकार’ कह रहे हैं।’’

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब