लाइव न्यूज़ :

धार्मिक भावनायें आहत करने के मामले में मायावती के खिलाफ सुनवाई एक मई को, जानिए क्या है मामला?

By भाषा | Updated: April 18, 2019 03:29 IST

 भगवान राम से स्वयं की तुलना करने वाली बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ धार्मिक भावनायें आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की एक अदालत एक मई को सुनवाई करेगी ।

Open in App

 भगवान राम से स्वयं की तुलना करने वाली बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ धार्मिक भावनायें आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की एक अदालत एक मई को सुनवाई करेगी । इस याचिका में मायावती की ओर से उच्चतम न्यायालय में दाखिल एक हलफनामे का जिक्र किया गया है जिसमें बसपा नेता ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल (भाजपा) सरकारी धन का इस्तेमाल कर अयोध्या में भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा बनवा सकता है तो वह अपनी मूर्ति क्यों नहीं बनवा सकती हैं ।

इसमें कहा गया है कि मायावती ने अपने हलफनामे में‘‘व्यंग्यात्मक टिप्पणी’’ कर दो धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य अथवा दुश्मनी की भावना भड़काने का प्रयास किया है । निचली अदालत में दायर इस याचिका में दिल्ली पुलिस को मायावती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए तथा 295 ए तथा अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिये जाने की मांग की गयी है ।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने बसपा नेता के खिलाफ नांगलोई पुलिस थाने में लिखित में शिकायत दी थी लेकिन इस पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है । इसमें दावा किया गया है कि नेता ने जानबूझ कर और गलत मंशा से हिंदुओं की धार्मिक भावनायें भड़काने के लिए अपनी तुलना भगवान राम से की थी। भाषा रंजन दिलीप दिलीप

टॅग्स :मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया