लाइव न्यूज़ :

BSP ने इन तीन राज्यसभा सदस्यों को सौंपी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, जानें किसके हिस्से गया कौन सा राज्य

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:56 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये 21 अक्तूबर को मतदान होगा। मायावती ने इन राज्यों में पार्टी की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये संबद्ध राज्यों के पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य वीर सिंह को दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की भी तैयारियों की कमान सौंपी है। साथ ही उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल जिले का प्रभार सौंपा गया है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के तीन राज्यसभा सदस्यों अशोक सिद्धार्थ , राजाराम और वीरसिंह को विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में पार्टी की चुनावी तैयारियों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार मायावती ने विधानसभा चुनाव वाले राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और उपचुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारी के लिये बुधवार को समीक्षा बैठक में यह फैसला किया।इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सदस्य वीर सिंह को दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की भी तैयारियों की कमान सौंपी है। साथ ही उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी है। सिद्धार्थ को इसके अलावा उत्तर प्रदेश में उपचुनाव वाले चार मंडल प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़ और मिर्जापुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं राजाराम को हरियाणा के अंबाला और पंजाब में उपचुनाव वाली चार विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये 21 अक्तूबर को मतदान होगा। मायावती ने इन राज्यों में पार्टी की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये संबद्ध राज्यों के पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में यह फैसला किया है।

टॅग्स :बीएसपीअसेंबली इलेक्शन २०१९मायावतीमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना