लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के समर्थन में आईं मायावती, मुसलमानों और दलितों पर दिए बयान को बताया कड़वा सच

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2023 15:04 IST

अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा था कि आज भारत में गरीब और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। मायावती ने कहा है कि राहुल गांधी ने दलितों और मुसलमानों की स्थिति के बारे में अमेरिका में जो कहा है वह कड़वा सच है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने अमेरिका में भारत में मुसलमानों और दलितों की स्थिति पर बयान दिया थाकांग्रेस नेता को बसपा सुप्रीमों मायावती का साथ मिला हैमायावती ने कहा है कि राहुल ने दलितों और मुसलमानों की स्थिति के बारे में जो कहा है वह कड़वा सच है

लखनऊ: राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं और वहां वह अपने कार्यक्रमों में केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला कर रहे हैं। हाल ही में राहुल ने अमेरिका में भारत में मुसलमानों और दलितों की स्थिति पर बयान दिया था। इसके बाद बीजेपी तो राहुल पर हमलावर हुई ही असदुद्दीन ओवैसी ने भी उन्हें नहीं बख्शा। हालांकि अब कांग्रेस नेता को बसपा सुप्रीमों मायावती का साथ मिला है। मायावती ने कहा है कि राहुल गांधी ने दलितों और मुसलमानों की स्थिति के बारे में अमेरिका में जो कहा है वह कड़वा सच है।

अपने ट्वीट में मायावती ने कहा, "कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा अमेरिकी दौरे में भारत के करोड़ों दलितों व मुस्लिम समाज की दयनीय दशा एवं उनके जान-माल, मजहब की असुरक्षा आदि के बारे में दिया गया बयान ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसके लिए केन्द्र में कांग्रेस, बीजेपी व अन्य पार्टियों की सरकारें पूर्ण रूप से दोषी रही। देश में यूपी सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी अथवा सपा की, बहुसंख्यक बहुजन समाज के गरीबों व वंचितों पर हर स्तर पर अन्याय-अत्याचार व शोषण आम बात है, जबकि यूपी में केवल बीएसपी की रही सरकार में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सबके साथ न्याय किया गया।"

मायावती ने आगे कहा, "साथ ही, राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ हेतु अनवरत व अनगिनत साम्प्रदायिक दंगों व जातिवादी घटनाओं के काले अध्यायों से इतिहास भरा है, जिसके लिए आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, किन्तु इन कारणों से इन वर्गों के लोग अपना हितैषी संविधान होने के बावजूद लगातार शोषित-पीड़ित व लाचार हैं।"

बता दें कि अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा था कि आज भारत में गरीब और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। राहुल ने कहा था कि भारतीय एक-दूसरे से नफरत करने में विश्वास नहीं करते। कुछ लोगों का एक छोटा समूह है जो व्यवस्था और मीडिया को नियंत्रित करता है, वह नफरत की आग भड़का रहा है।

टॅग्स :मायावतीराहुल गांधीकांग्रेसअमेरिकाबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी