लाइव न्यूज़ :

20 मई : टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें

By भाषा | Updated: May 20, 2021 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई :भाषा: देश विदेश में कहीं कोई धरना प्रदर्शन हो तो आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर करना आजकल एक सामान्य घटनाक्रम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले आंसू गैस के गोले कब छोड़े गए। दरअसल वह 20 मई का दिन था, जब ब्रिटेन की पुलिस को प्रदर्शनकारियों और शांति भंग करने पर आमादा लोगों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की इजाजत दी गई।

अन्य घटनाओं की बात करें तो यह दिन अंतरिक्ष इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 20 मई 1990 को हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।

इसके साथ ही ब्रिटेन के बकिंघमशायर के व्यवसायिक शहर हाई वायकॉम में मेयर को सार्वजनिक तौर पर तौलने की मध्यकालीन की एक मजेदार परंपरा का निर्वाह भी इसी दिन किया गया। दरअसल यहां एक बहुत प्रुरानी प्रथा के तहत समय समय पर मेयर के वजन की जांच करके यह पता लगाया जाता है कि कहीं उनका वजन तो नहीं बढ़ रहा है और अगर वजन बढ़े तो इसे करदाताओं के पैसे में हेरफेर का परिणाम माना जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 20 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1293 : जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।

1378 : बहमनी सुलतान दाऊद शाह की हत्या।

1421 : दिल्ली के पहले सैयद शासक खिज्र खान की मौत।

1609: विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन।

1873: सान फ्रैंसिस्कों के कारोबारी लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटेंट मिला।

1891 : थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइप काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया गया।

1902 : क्यूबा को अमेरिका से आजादी मिली।

1927 : सऊदी अरब को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1932 : अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले बिपिन चंद्र पाल का निधन।

1965 : कमांडर एम एस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।

1965 : ब्रिटिश पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।

1972 : इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी।

1990 : हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।

1995 : रूस ने मानव रहित अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया।

1998 : मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।

2003 : पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम