दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

By भाषा | Published: July 16, 2021 10:59 AM2021-07-16T10:59:49+5:302021-07-16T10:59:49+5:30

Maximum temperature likely to remain 37 degree Celsius in Delhi | दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

नयी दिल्ली, 16 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साफ रही और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक ने आकाश में बादल छाए रहने और शाम या रात में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

शहर में मानसून के आने की सामान्य तारीख 27 जून के 16 दिन बाद मंगलवार को इस मौसम की पहली बारिश हुई। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maximum temperature likely to remain 37 degree Celsius in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे