लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं माव्‍या सूदन, हर कोई कर रहा सलाम

By वैशाली कुमारी | Updated: June 21, 2021 11:01 IST

माव्या सूदन फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायुसेना में  12 वीं महिला अधिकारी बनीं ।इसके साथ ही राजौरी से पहली बार वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की रहने वाली 24 वर्षीय माव्या सूदन भारतीय वायु सेना (IAF) में पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं । माव्या सूदन फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायुसेना में  12 वीं महिला अधिकारी बनीं ।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 24 वर्षीय माव्या सूदन भारतीय वायु सेना (IAF) में पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं । राजौरी जिले की इस फ़ाइटर पर उनके परिवार और पूरे देश को गर्व है। 

माव्या सूदन फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायुसेना में  12 वीं महिला अधिकारी बनीं ।इसके साथ ही राजौरी से पहली बार वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में शामिल हुईं।अपनी बेटी की उपलब्धि पर मीडिया से बात करते हुए माव्या के पिता विनोद सूदन ने कहा कि मुझे गर्व महसूस हो रहा है। अब वह हमारी ही नहीं इस देश की बेटी है। हमें कल से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 

फाइटर पायलट की बहन मान्यता सूदन, जो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में जेई हैं, ने कहा कि अपने स्कूल के दिनों से ही माव्या का झुकाव वायु सेना की ओर था और वह हमेशा से फाइटर पायलट बनना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी छोटी बहन पर गर्व है।  बचपन से उसका यही सपना था।  मुझे यकीन है कि वह जल्द ही अपनी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करेगी। यह तो एक शुरूआत है।  हर कोई उसे अपनी बेटी की तरह मान रहा है।  पूरे देश से लोग उसका समर्थन कर रहे हैं और उसे प्रेरित कर रहे हैं। यह सभी के लिए एक प्रेरणा की मिसाल है। 

 माव्या की माँ सुषमा सूडान ने कहा कि मुझे खुशी है कि उसने इतनी मेहनत की है और अपना लक्ष्य हासिल किया है। उसने हमें गर्व महसूस कराया है।उनकी दादी पुष्पा देवी ने कहा कि माव्या की खबर से गांव के सभी लोग खुश हैं। रविवार को एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने वायु सेना अकादमी, डुंडीगल, हैदराबाद में आयोजित संयुक्त स्नातक पासिंग आउट परेड की समीक्षा की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल