मौर्य का सहारनपुर आने का कार्यक्रम रद्द

By भाषा | Published: July 23, 2021 03:36 PM2021-07-23T15:36:47+5:302021-07-23T15:36:47+5:30

Maurya's program to come to Saharanpur canceled | मौर्य का सहारनपुर आने का कार्यक्रम रद्द

मौर्य का सहारनपुर आने का कार्यक्रम रद्द

सहारनपुर (उप्र), 23 जुलाई उतर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को सहारनपुर आने का कार्यक्रम हवाई जहाज मे तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गया।

पूर्व सासंद राघव लखनपाल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उपमुख्यमंत्री को 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचना था लेकिन हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण उपमुख्यमंत्री सहारनपुर नहीं आ पाये ।

मौर्य ने सर्किट हाउस मे बनाये गये एलईडी स्क्रीन पर वर्चुअल तरीके से मण्डल की 800 करोड़ रूपयों से अधिक की लागत की 288 सड़कों ओर पुलों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maurya's program to come to Saharanpur canceled

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे