लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद सुलझाने का फार्मुला देने वाले मौलाना नदवी AIMPLB से बर्खास्त

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 11, 2018 15:59 IST

मौलाना नदवी ने अयोध्या विवाद सुलझाने मस्जिद को शिफ्ट करने की बात कही थी। उनके इस बयान से AIMPLB खासा नाराज था। 

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बीच का रास्ता और सुलह का फार्मुला देवे वाले मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने बर्खास्त कर दिया है। मौलाना नदवी ने कुछ दिन पहले ही आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ बेंगुलुरु में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अयोध्या विवाद सुलझाने मस्जिद को शिफ्ट करने की बात कही थी। उनके इस बयान से AIMPLB खासा नाराज था। 

रविवार को AIMPLB के मेंबर कासिम इलयास ने मौलाना नदवी को निकाले जाने की जानकारी देते हुए कहा कि, 'बोर्ड ने निर्णय लिया है कि AIMPLB अपने पुराने रुख पर कायम रहेगा कि मस्जिद को न तो शिफ्ट किया जा सकता है, न बेचा जा सकता है। क्योंकि सलमान नदवी इस एकमत रुख के खिलाफ गए, इसलिए उनको बोर्ड से निकाला जाता है।'  मौलाना द्वारा दिए गए बयान के बाद  AIMPLB ने मौलाना नदवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एक 4 सदस्यों की समिति का गठन किया था, जिसके बाद AIMPLB ने शुक्रवार को हैदराबाद में अपनी बोर्ड मीटिंग के दौरान मौलाना नदवी के फॉर्मुले को सिरे से खारिज कर दिया था।

टॅग्स :अयोध्याराम जन्मभूमिबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट