मौलाना कल्बे सादिक की हालत अब भी नाजुक
By भाषा | Published: November 21, 2020 05:45 PM2020-11-21T17:45:10+5:302020-11-21T17:45:10+5:30
लखनऊ 21 नवंबर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक की हालत शनिवार को भी नाजुक बनी हुई है।
अस्पताल से शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि मौलाना गंभीर निमोनिया, मूत्र नली में संक्रमण आदि रोगों से पीड़ित हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गुर्दे संबंधी दिक्कतों के चलते उनका डायलिसिस शनिवार को भी कराया गया। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम 24 घंटे उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।
सादिक (83) को मंगलवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।