लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल ने 16 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने की नहीं दी मंजूरी, कहा- मामला न्यायालय में विचाराधीन

By विशाल कुमार | Updated: March 16, 2022 07:32 IST

कांग्रेस नेता नाना पटोले विधानसभा अध्यक्ष थे और पिछले साल फरवरी में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यह पद खाली है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की एमवीए सरकार 16 मार्च को चुनाव कराने के लिए तैयार थी।एमवीए सरकार ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में संशोधन करने के लिए बदलाव किए थे। 'गुप्त मतदान' प्रणाली को 'खुली' मतदान प्रणाली से बदल दिया गया है।

मुंबई: मामले को न्यायालय में विचाराधीन बताते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मौजूदा बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के पद का चुनाव कराने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार 16 मार्च को चुनाव कराने के लिए तैयार थी।

राजभवन द्वारा महाराष्ट्र सरकार को 15 मार्च को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि चूंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय नहीं की जा सकती है। तदनुसार, राज्यपाल कार्यालय ने उसी से संबंधित फाइल वापस कर दी।

एमवीए सरकार ने हाल ही में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया में संशोधन करने के लिए बदलाव किए थे। प्रमुख सचिव (विधानमंडल) ने 23 दिसंबर, 2021 को प्रक्रिया में संशोधन करते हुए अधिसूचना जारी की थी। 

संशोधित नियमों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 'गुप्त मतदान' प्रणाली को 'हाथ दिखाने या ध्वनि मत' द्वारा 'खुली' मतदान प्रणाली से बदल दिया गया है। 

इसके अलावा, अध्यक्ष के चुनाव की तारीख राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की सिफारिश पर अधिसूचित की जानी है। राज्य सरकार ने नौ मार्च को राज्यपाल को प्रस्ताव दिया था कि अध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च को होगा।

इस बीच, भाजपा ने स्पीकर की चुनाव प्रक्रिया में किए गए बदलावों को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने गिरीश महाजन द्वारा दायर जनहित याचिका को राजनीतिक रूप से प्रेरित मुकदमेबाजी बताते हुए खारिज कर दिया। महाजन ने तब हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कांग्रेस नेता नाना पटोले विधानसभा अध्यक्ष थे और पिछले साल फरवरी में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से यह पद खाली है।

टॅग्स :महाराष्ट्रMVAसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?