लाइव न्यूज़ :

मथुरा हिंसाः वकील ने कहा-डीएनए रिपोर्ट नहीं मिलने की स्थिति में रामवृक्ष यादव को जीवित माना जाए

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:36 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), पांच अगस्त वर्ष 2016 में यहां पुलिस के साथ अपने समर्थकों के संघर्ष के दौरान मारे गये एक समुदाय के नेता रामवृक्ष यादव के वकील ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें (रामवृक्ष यादव) जीवित समझा जाना चाहिए क्योंकि प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि करने वाली कोई डीएनए जांच रिपोर्ट नहीं दी है।

दरअसल जून, 2016 में जब पुलिस यादव के अनुयायियों को हटाने गयी थी तब दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था और दो पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 29 लोग मारे गये थे । घटनास्थल परिसर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये थे।

हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा था कि मारे गये लागों में यादव भी था और शव की पहचान उसके सहयोगियों एवं परिवार ने की थी।

यादव और उसके समर्थक करीब ढाई साल से उत्तर प्रदेश के मथुरा के जवाहर बाग में अवैध बस्तियां बसाने में लगे थे।

यहां यादव के वकील लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा, ‘‘ चूंकि वैज्ञानिक जांच (डीएनए जांच) की रिपोर्ट अबतक अदालत में नहीं सौंपी गयी है इसलिए यह माना जाना चाहिए कि वह अब भी जीवित हैं।’’

उन्होंन कहा कि वह अदालत से इस मामले की जांच कर रही सीबीआई को डीएनए जांच रिपोर्ट शीघ्र सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध करेंगे।

वकील ने कहा कि चार साल बाद भी आरोपपत्र दाखिल करने में सीबीआई की विफलता संदेह पैदा करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम