लाइव न्यूज़ :

मलंकर सीरियन आर्थोडोक्स गिरजाघर के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालेंगे मैथ्यूज मार सेवेरियोस

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:13 IST

Open in App

तिरुवल्ला (केरल), 15 अक्टूबर डॉ. मैथ्यूज मार सेवेरियोस को शुक्रवार को तिरुवल्ला के समीप एक गिरजाघर में एक कार्यक्रम में कैथोलिको ऑफ ईस्ट और केरल के मलंकर सीरियन आर्थोडोक्स के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गिरजाघर के एक अधिकारी ने बताया कि अब वह बेसलियोस मार थोमा मैथ्यूज ।।। के नाम से जाने जायेंगे।

उन्हें वरिष्ठ बिशप कुरियोकोस मार क्लीमस द्वारा करायी गयी प्रार्थना सभा में यह पद प्रदान किया गया। इस दौरान गिरजाघर के अन्य सभी बिशप मौजूद थे।

कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण इस कार्यक्रम में आमलोगों को नहीं बुलाया गया था।

गिरजाघर के प्रवक्ता ने बताया कि केरल सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर सहकारिता मंत्री वी एन वासवान ने इस अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को यहां मलंकर सीरियन क्रिश्चयन एसोसिएशन की बैठक में मैथ्यूज मार सेवेरियोस को अगला कैथोलिकोस ऑफ ईस्ट एवं गिरजाघर के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे