लाइव न्यूज़ :

माता वैष्णो देवी मंदिरः मौसम की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने लिए मजे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 28, 2020 21:08 IST

जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले के त्रिकूट पहाड़ पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं के दर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र शासित प्रदेश की ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है।मैदानी इलाकों और जम्मू शहर में बारिश हुई और काले घने बादल छाए रहे।कोरोना के चलते 15 हजार को प्रतिदिन शामिल होने की अनुमति है।

जम्मूः इस बार दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में वैष्णो देवी भवन, भैरव घाटी व त्रिकुटा पर्वत सफेद चादर में लिपट चुके हैं। बोर्ड ने आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों को यात्रा मार्ग पर तैनात करते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या इतनी भी नहीं है क्योंकि कोरोना के चलते 15 हजार को प्रतिदिन शामिल होने की अनुमति है पर लखनपुर में पांबदियों के चलते अधिक लोग नहीं आ रहे। बर्फ के कारण मार्ग पर फिसलन हो गई है परंतु बोर्ड के कर्मचारी निरंतर मार्ग को साफ कर रहे हैं। यही नहीं वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं को भी इस बारे में जागरूक किया जा रहा है।

दूर से रोशनी से जगमगाता सफेद चादर में लिपटा मां वैष्णो देवी का भवन हर किसी को आकर्षित कर रहा है। आसमान से गिरती बर्फ व सर्द मौसम की परवाह न करते हुए देश भर से मां वैष्णों के दर्शनों के लिए यहां पहुंचे श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए निरंतर भवन की ओर बढ़ रहे हैं। जो श्रद्धालु मां के दर्शन कर वापिस लौट रहे हैं, उनके चेहरों पर भी चमक नजर आ रही है।

कल सुबह से भवन पर हो रही बर्फबारी के कारण सांझी छत हैलीपैड पर भी बर्फ जम चुकी थी। बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को बैटरी कार मार्ग व भैरव घाटी मार्ग पर भी नजर रखने को कहा है। यदि इन मार्ग पर फिसलन बढ़ जाती है तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये मार्ग भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद  श्रद्धालु केवल पुराने रास्ते से ही जा पाएंगे।

भवन के पास, सांझी छत और भैरव घाटी में श्रद्धालु बर्फ की सफेद चादर पर खेलते, सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि सांझी छत हैलीपैड पर बर्फ हटाने का काम जारी है। फिलहाल भवन पर बर्फबारी बहुत कम हुई है परंतु भैरव घाटी व त्रिकुटा पर्वत पर अधिक बर्फबारी हुई है।

बर्फ की सफेद चादर से ढके त्रिकुटा पर्वत और भवन पर एक साथ भगवती दर्शन व बफ्र का नजारा लेने की इच्छा रखने वाले बहुतेरे हैं। परंतु सब की इच्छा पूरी नहीं हो सकती। कारण भी बहुतेरे हैं। पन्द्रह हजार से ज्यादा यात्रा में शामिल नहीं हो सकते और यह संख्या भी पूरी नहीं हो पा रही है क्योंकि लखनपुर में आने वालों पर कोरोना 2.0 के कारण बंदिशें और कड़ी कर दी गई हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाजम्मू कश्मीरगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos