लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण आग, 15 मकान जलकर खाक, 23 परिवार हुए बेघर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 12:10 IST

किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भीषण आग लगने से 15 मकान जलकर खाक हो गए। आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। 

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भीषण आग लगने से 15 मकान जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पद्दार तहसील के छग-गांधारी क्षेत्र में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। यादव के मुताबिक, आग के पूरी तरह से बुझने तक 15 मकान जलकर खाक हो गए थे, जिनमें 23 परविार रहते थे। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। 

उधर, जम्मू में एक रेलवे स्टेशन के पास नाले में 18 डेटोनेटर मिलने के बाद शुक्रवार को यहां रेलवे स्टेशन और उसके आसपास व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम स्टेशन के पास एक बैग से 18 डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री बरामद करके आतंकवादियों की आईईडी विस्फोट की योजना विफल कर दी थी। बैग एक टैक्सी स्टेशन के पास नाले में पड़ा मिला था।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्टेशन, प्लेटफॉर्म और पार्किंग क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से उपन्न खतरे को देखते हुए ट्रेनों की जांच की गई और पटरियों पर गश्त तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील