लाइव न्यूज़ :

नोएडा: स्लम एरिया में एक घर में लगी भीषण आग, 3 नाबालिग लड़कियों की जलकर मौत, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2024 10:18 IST

लड़कियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने के समय परिवार के सभी पांच सदस्य घर में सो रहे थे।इस घटना ने सो रही तीन नाबालिग बहनों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक उनके माता-पिता भी आग में झुलस गए।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आई एक दुखद घटना में सेक्टर 8 की एक झुग्गी में आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के समय परिवार के सभी पांच सदस्य घर में सो रहे थे। इस घटना ने सो रही तीन नाबालिग बहनों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक उनके माता-पिता भी आग में झुलस गए।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जानकारी दी है कि लड़कियों के पिता का शरीर 60-70 फीसदी से ज्यादा जल गया है। शुरुआत में उसका इलाज जिला अस्पताल में किया गया और बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। लड़कियों की मां को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्रारंभिक उपचार भी मिला।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

जिलाधिकारी ने बताया कि आग सुबह तीन से चार बजे के बीच लगी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें, फायर ब्रिगेड और जिलाधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। डीएम ने कहा कि एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच कर रही है।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर