लाइव न्यूज़ :

वृद्ध लोगों के कोविड रोधी टीकाकरण के लिए व्यापक प्रयासों की जरूरत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र में वृद्धों के कोविड रोधी टीकाकरण के लिए व्यापक प्रयास किए जाने चाहिए क्योंकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों का बड़ा जोखिम है।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र की निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘वृद्ध लोगों के लिए महामारी का लगातार बड़ा जोखिम बना हुआ है। उन्हें घातक कोरोना वायरस से बचाना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक जोखिम वाले समूहों के तहत बुजुर्ग लोगों का टीकाकरण कर देश प्रभावी रूप से मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने संबंधी आंकड़ों में कमी ला सकते हैं।’’

यह उल्लेख करते हुए कि कुछ देश अपनी बुजुर्ग आबादी के टीकाकरण में अच्छी प्रगति कर रहे हैं, सिंह ने कहा कि इस संवेदनशील आबादी की सुरक्षा के लिए क्षेत्र के सभी देशों को टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के वास्ते ठोस एवं केंद्रित प्रयास करने होंगे।

सिंह ने कहा कि कोविड रोधी टीके गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने में सुरक्षित एवं प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक जोखिम वाली आबादी की सुरक्षा करने से न सिर्फ बीमारी का भार कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य प्रणालियों पर पड़ रहे प्रभाव को सीमित करने में भी मदद मिलेगी।

संयुक्त राष्ट्र के इस साल के अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस का विषय ‘सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए डिजिटल समानता’ है जो विशेष तौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े नीति निर्माताओं के लिए प्रासंगिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह