लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के वर्जीनिया में म्यूनिसिपल कर्मचारी ने लोगों पर चलायी अंधाधुंध गोलियां, 12 लोगों की मौत

By विकास कुमार | Updated: June 1, 2019 08:04 IST

वर्जीनिया बीच के मेयर बॉबी डायर ने इसे शहर के इतिहास का 'सबसे त्रासद दिन' बताया है. एफबीआई घटनास्थल पर मौजूद है और स्थानीय प्रशासन भी जांच में मदद कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी वेबसाइट गन आर्काइव के मुताबिक, यह अमेरिका में मास शूटिंग की इस साल की 150 वीं घटना है. पुलिस ने कहा है कि यह घटना शुक्रवार को शाम 4 बजे के बाद घटित हुई है.

अमेरिका के वर्जीनिया प्रान्त में मास शूटिंग की घटना सामने आई है. न्यूज़ एजेंसी एएफपी के मुताबिक, कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है और छह घायल हुए हैं.

पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया बीच की एक सरकारी इमारत में हुई है. स्थानीय पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाला संदिग्ध वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर का कर्मचारी है और उसने अपने कार्यस्थल में ही "अंधाधुंध" फ़ायरिंग की.

हमलावर मारा गया है और इस घटना में एक पुलिस वाला भी जख्मी हो गया है. मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई थी और उसके बाद एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा है कि यह घटना शुक्रवार को शाम 4 बजे के बाद घटित हुई है. 

वर्जीनिया बीच के मेयर बॉबी डायर ने इसे शहर के इतिहास का 'सबसे त्रासद दिन' बताया है. एफबीआई घटनास्थल पर मौजूद है और स्थानीय प्रशासन भी जांच में मदद कर रही है. 

 

एक अमेरिकी वेबसाइट गन आर्काइव के मुताबिक, यह अमेरिका में मास शूटिंग की इस साल की 150 वीं घटना है.  

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब