लाइव न्यूज़ :

पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये मराठा कोटा: न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: June 20, 2019 02:52 IST

उच्च न्यायालय ने पीजी मेडिकल और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 16 फीसदी मराठा आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने पीजी मेडिकल और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये 16 फीसदी मराठा आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि वह पीजी मेडिकल और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में मराठा आरक्षण के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका पर 24 जून को सुनवाई करेगी।

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को अधर में नहीं छोड़ा जा सकता और उच्च न्यायालय या शीर्ष अदालत को इस मुद्दे का निर्णय करना ही होगा। याचिकाकर्ताओं ने बंबई उच्च न्यायालय के 13 जून के आदेश को चुनौती दी है। उच्च न्यायालय ने पीजी मेडिकल और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 16 फीसदी मराठा आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने पहले शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी और उन्हें राहत के लिये उच्च न्यायालय जाने की सलाह दी गयी थी। पीठ ने इस तथ्य का भी जिक्र किया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिये प्रवेश में आरक्षण से संबंधित इसी तरह के एक अन्य मामले में शीर्ष अदालत ने कहा था कि कोई अन्य अदालत ऐसी याचिका पर विचार नहीं करेगी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नफडे ने दलील दी कि उच्च न्यायालय ने शीर्ष अदालत के चार जून के आदेश के मद्देनजर मामले पर विचार ही नहीं किया। शीर्ष अदालत ने इस आदेश के तहत कहा था कि कोई भी अन्य अदालत पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित किसी भी याचिका पर विचार नहीं करेगी। नफडे ने कहा कि 30 नवंबर, 2018 से प्रभावी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग कानून को पहले ही चुनौती दी जा चकी है।

याचिकाकर्ता समीर ने उच्च न्यायालय के 13 जून के आदेश को चुनौती देते हुये दावा किया है कि शीर्ष अदालत के चार और दस जून के आदेश की वजह से उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र राज्य सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिये राज्य में शिक्षण संस्थाओं और लोक सेवाओं में नियुक्तियों के लिये आरक्षण (संशोधन और प्रमाणीकरण) अध्यादेश 2019 को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां