लाइव न्यूज़ :

हजारीबाग के चौपारण से 25 लाख रुपये का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:11 IST

Open in App

जिला पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार को अभियान चलाकर चौपारण थाना क्षेत्र के कोठाडुमार पहाड़ी से तड़के करीब सवा छह बजे 25 लाख रुपये की इनामी माओवादी कमांडर प्रद्युम्न शर्मा उर्फ कुंदन उर्फ साकेत उर्फ लुलहा को गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता पुलिस महानिरीक्षक (कार्रवाई) ए. वी. होमकर ने ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया कि पुलिस को मिली पुष्ट सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार मध्यरात्रि में हजारीबाग पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 22वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर प्रद्युम्न शर्मा को गिरफ्तार किया। हालांकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार भाकपा माओवादी कमांडर प्रद्युम्न ने भारतीय दर्शन से बीए आनर्स की शिक्षा प्राप्त की है और उसपर 90 से अधिक नक्सल अपराधों में शामिल होने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि झारखंड सरकार ने उसपर 25 लाख रुपये जबकि बिहार पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि प्रद्युम्न शर्मा पर बिहार और झारखंड में 90 से भी अधिक मामले दर्ज हैं और वह 1996 से माओवादी का सक्रिय सदस्य रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: सिस्टम की शर्मनाक हरकत! शिशु की मौत के बाद नहीं मिली एम्बुलेंस, कागज के बक्से में पिता ने रखा शव

भारतISIS की साजिश भारत में नाकाम, दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS ने रांची से 2 आतंकियों को दबौचा

भारतJharkhand: सिंहभूम जिले में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर

क्राइम अलर्टJharkhand: शराबी पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, पत्नी की साजिश का ऐसा हुआ पर्दाफाश

क्राइम अलर्टJharkhand: नौवीं का छात्र चला रहा था कार, अचानक पेड़ से टकराई, नाबालिग की मौत, 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?