लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरन मौत मामला: बड़ी कामयाबी, एटीएस ने पुलिसकर्मी समेत दो को किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2021 18:39 IST

मनसुख हिरन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाए थे कि पुलिस और मीडिया द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पत्नी विमला हीरेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।हीरेन के परिवार के सदस्यों ने हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की थी।पीड़ित होने के बावजूद उनके साथ आरोपी जैसा बर्ताव किया जा रहा था।

मुंबईः महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने व्यवसायी मनसुख हिरन की कथित हत्या के मामले के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात को एक पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और एक सटोरिये नरेश धारे को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, “मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को शनिवार को एटीएस मुख्यालय में बुलाया गया था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।”

उन्होंने बताया कि शिंदे, लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी है और पिछले साल ही वह कुछ दिनों के लिए फरलो पर जेल से बाहर आया था। यह गिरफ्तारी उस दिन की गई जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिरन की मौत के मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी। तब तक इस मामले की जांच एटीएस कर रही थी।

अधिकारी ने कहा, “राज्य एटीएस ने अब तक कई लोगों से पूछताछ की है जिनमें मृतक के परिजन और पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी इस मामले में मिली बड़ी कामयाबी है।” एनआईए, विस्फोटकों की लदी कार और सचिन वाजे प्रकरण की जांच भी कर रही है।

दक्षिण मुंबई में अंबानी के बहुमंजिला आवास ‘एंटीलिया’ के पास 25 फरवरी को जिलेटिन की 20 छड़ों के साथ एक स्कॉर्पियो कार पायी गई थी। पुलिस ने कहा था कि वाहन को एयरोली-मुलुंड पुल के पास से आठ फरवरी को चुराया गया। हीरेन (46) ठाणे में शुक्रवार सुबह मृत पाए गए थे।

टॅग्स :सचिन वाझेमुंबई पुलिसउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत