हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से एक व्यक्ति का हाथ कटा शव मिला : पुलिस

By भाषा | Published: October 15, 2021 12:42 PM2021-10-15T12:42:42+5:302021-10-15T12:42:42+5:30

Man's hand-cut body found near farmers' protest site in Haryana: Police | हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से एक व्यक्ति का हाथ कटा शव मिला : पुलिस

हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से एक व्यक्ति का हाथ कटा शव मिला : पुलिस

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला और शव का एक हाथ कटा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि मृतक की आयु 35 वर्ष के आसपास होगी और शव सिंघू बार्डर के पास प्रदर्शन स्थल के निकट धातु के एक अवरोधक से बंधा हुआ मिला।

सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कुंडली पुलिस थाने को सुबह पांच बजे सूचना मिली कि किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास एक शव मिला है।’’ उन्होंने बताया कि मृतक ने केवल पतलून पहन रखी थी।

पुलिस महानिरीक्षक, रोहतक रेंज, संदीप खिरवार ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने एक मामला दर्ज किया है और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में प्रदर्शन स्थल के पास लोगों से पूछताछ की है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है।

उनसे सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो के बारे में भी पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों ने मृतक व्यक्ति पर गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लगा रहे हैं। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man's hand-cut body found near farmers' protest site in Haryana: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे