लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने उठाए पानी की गुणवत्ता को लेकर केजरीवाल के दावे पर सवाल, गंदे पानी की शिकायत के लिए लॉन्च की हेल्पलाइन

By भाषा | Updated: November 27, 2019 06:30 IST

Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने दिल्ली में पानी की अच्छी गुणवत्ता को लेकर किए गए सीएम अरविंद केजरीवाल के दावों पर सवाल उठाए हैं

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर किए गए केजरीवाल के दावे गलतमनोज तिवारी ने गंदे पानी की शिकायत के लिए लॉन्च की एक हेल्पलाइन

नई दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पानी की गुणवत्ता को लेकर किए गए दावे की सच्चाई जानने के लिए उनकी पार्टी ने वास्तविकता की जांच की है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान तिवारी ने हेल्पलाइन नंबर 8980189801 जारी किया और दिल्ली के लोगों से पानी संबंधी शिकायत इस फोन नंबर पर करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इन शिकायतों का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोग गंदे पानी की शिकायत ‘‘दिल्लीकापानीजहरीला ऐट जीमेल डॉट कॉम’’ पर भी ई-मेल कर सकते हैं।

तिवारी ने कहा, ‘‘हम उन सभी स्थानों पर पानी की गुणवत्ता संबंधी शिकायत का पता लगाने गए जहां केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने गत चार साल में पानी और सीवर की नयी पाइपलाइन बिछाई है। हमने इन इलाकों में लोगों द्वारा गंदे और दूषित पानी की शिकायत करने का वीडियो भी बनाया।’’

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने करावल नगर, संत नगर और बुराड़ी जैसे इलाकों में पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे लोगों के वीडियो क्लिप भी दिखाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ये वीडियो 22 नवंबर के बाद बनाए गए हैं ताकि केजरीवाल के दावों की सच्चाई बताई जा सके और यह दिखाया जा सके कि आखिर क्यों उच्चतम न्यायालय पानी समस्या को लेकर इतना चिंतित है।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने इसकी प्रमाणिकता पर सवाल उठाते हुये कहा, ‘‘उन्होंने ऐसे ही कहीं से वीडियो शूट किए हैं और इन्हें सबूत बता रहे हैं। यह एक ढोंग है।’’ गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच पानी की गुणवत्ता को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने 16 नवंबर को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें कहा गया कि शहर के 11 स्थानों से एकत्र किए गए पानी के नमूने 19 मानकों पर गुणवत्ता परीक्षण में विफल रहे हैं। 

टॅग्स :मनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब