लाइव न्यूज़ :

गोवा के सिसासी हालात पर बेटे उत्पल ने किया पिता मनोहर पर्रिकर को याद, कहा- निश्चित तौर यह रास्ता वो नहीं है जो मेरे पिता ने... 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2019 16:47 IST

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर समेत कांग्रेस के दस विधायकों के साथ आए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया कि कांग्रेस विधायक दल के दो तिहाई सदस्यों के समूह का भाजपा में विलय हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में गोवा सीएम प्रमोद सावंत बीजेपी में शामिल हुए 10 में से 2 कांग्रेस विधायकों के साथ संसद पहुंचे। कांग्रेस 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह का बुधवार को सत्तारूढ भाजपा में विलय हो गया। अब 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 27 विधायक हो गए हैं। कांग्रेस 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अब उसके विधायकों की संख्या पांच रह गई है। इस मामले पर 11 जुलाई को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने बयान दिया है। 

उत्पल पर्रिकर ने कहा, निश्चित तौर यह रास्ता उस रास्ते से अलग है जो मेरे पिता ने चुना था। 17 मार्च को जब मेरे पिता का देहांत हुआ था तभी मैं समझ गया था कि उस रास्ते का अंत हो गया है। लेकिन गोवावासियों ने भी इसे देखा और सीखा है। 

दिल्ली में गोवा सीएम प्रमोद सावंत बीजेपी में शामिल हुए 10 में से 2 कांग्रेस विधायकों के साथ संसद पहुंचे। ये विधायक आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे।

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर समेत कांग्रेस के दस विधायकों के साथ आए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया कि कांग्रेस विधायक दल के दो तिहाई सदस्यों के समूह का भाजपा में विलय हो गया है। दो-तिहाई संख्या... दल-बदल कानून के तहत होने वाली कार्रवाई से बचाने के लिये पर्याप्त है। 

टॅग्स :गोवामनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट