लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर एक नेता जिन्हें उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए याद किया जायेगा!

By विकास कुमार | Updated: March 17, 2019 21:00 IST

Manohar Parrikar Passed away Update, Highlights, News: सादगी की मिसाल और इमानदारी की पराकाष्ठा पूरे राजनीतिक जीवन में उनकी यही पहचान रही. मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री रहते भारत ने पीओके में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. मनोहर पर्रिकर ने जब अपने बेटे की शादी की तो वह बाकी राजनेताओं के लिए मिसाल बन गया

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है.मनोहर पर्रिकर भारतीय राजनीति के सबसे ईमानदार नेताओं में गिने जाते थे.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है. आज शाम उन्होंने अंतिम साँसें ली. खुद भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन की जानकारी दी है. मनोहर पर्रिकर को उनकी सादगी के लिए जाना जाता रहा है. साल 2014 से 2017 तक भारत के रक्षा मंत्री रहे. उसके बाद उन्हें फिर से गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया था. 

मनोहर पर्रिकर भारतीय राजनीति के सबसे ईमानदार नेताओं में गिने जाते थे. मनोहर पर्रिकर स्कूटी से ही चलते थे. आम जनता के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहते थे. पर्रिकर हमेशा चप्पल में ही घर से निकलते थे. उन्होंने अपनी सादगी का ढिंढोरा कभी नहीं पीटा. आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. विधायक बनने वाले वो देश के पहले आईआईटी ग्रेजुएट थे. 

सादगी की मिसाल 

सादगी की मिसाल और इमानदारी की पराकाष्ठा पूरे राजनीतिक जीवन में उनकी यही पहचान रही. मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री रहते भारत ने पीओके में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. मनोहर पर्रिकर ने जब अपने बेटे की शादी की तो वह बाकी राजनेताओं के लिए मिसाल बन गया. बिना किसी राजनीतिक तामझाम और सादगी की सर्वोच्चता देखने को मिली थी. 

मनोहर पर्रिकर के निधन पर सभी पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है. गोवा के लोगों के लिए यह अपूर्णीय क्षति है. मनोहर पर्रिकर की राजनीतिक ईमानदारी की कोई मिसाल भारतीय राजनीति में इस वक्त देखने को नहीं मिलती. उनके निधन के बाद गोवा में मातम पसर गया है.

राजनीतिक जीवन  

मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा में हुआ था. पर्रिकर कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गये थे. आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद पर्रिकर राजनीति में आ गये और 1994 में गोवा से विधायक चुने  गये. पर्रिकर पहली बार साल 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने.  पर्रिकर साल 2012 में दूसरी बार गोवा के सीएम बने। नवंबर 2014 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया. मार्च 2017 में उन्होंने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर