लाइव न्यूज़ :

बीयर पीने वाली 'लड़कियां' ट्विटर पर दे रही CM पर्रिकर को जवाब, फोटो डाल कहा- गोवा से चियर्स

By भारती द्विवेदी | Updated: February 10, 2018 17:36 IST

लड़कियों को लेकर गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर के इस बयान की हर कोई निंदा कर रहा है।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अपने विवादित बयान को लेकर ट्विटर के ट्रेंड में बने हुए हैं। एक कार्यक्रम में युवा को संबोधित करते हुए मनोहर पर्रिकर ने कहा था- 'मुझे तो डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है। सहन शक्ति की सीमा टूट रही है।'

ये बयान आने के बाद से ट्विटर पर हैशटैग 'गर्ल्स हू ड्रिंक बीयर' ट्रेंड करने लगा है। ये हैशटैग लड़कियों का सीएम मनोहर पर्रिकर का जवाब माना जा रहा है। निष्ठा गौतम बीयर की फोटो डालकर सीएम पर्रिकर को गोवा से हैलो कह रही हैं।

ट्विटर यूजर्स वीणा वेणुगोपाल हैशटैग के साथ अपने पिता के साथ फोटो डालते हुए लिखती हैं कि लड़की जो अपने पिता के साथ बीयर पीती है।

ट्विटर यूजर्स सुचि प्रसाद एक जोक्स के साथ फोटो पोस्ट करते हुए गर्ल्स हू ड्रिंक बीयर को सपोर्ट किया है।

वही एक यूजर्स ने बीयर के साथ फोटो ना होने का अफसोस जताया है क्योंकि वो ओल्ड मॉक पीती हैं।

शालिनी नायर ने इस अंदाज में सीएम पर्रिकर को जवाब दिया है।

बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार (9 फरवरी) को कहा था कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है, सहन शक्ति की सीमा टूट रही है। विधानसभा सचिवालय, पोरवोरिम द्वारा आयोजित राज्य युवा संसद कार्यक्रम में पर्रिकर ने कहा, "सभी नहीं, मैं इस भीड़ की बात नहीं कर रहा (उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा किया)।"

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमनोहर पर्रिकर का बड़ा बयान, कहा- लड़कियों के बियर पीने की बात से डर गया हूं

राजनीतिबीजेपी के मंत्री बोले, गोवा में नहीं है गोमांस की कमी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया